नोकिया को दें आइडिया, आपको मिलेंगे 6.5 लाख और काम करने का मौका
आपका एक आइडिया या विजन आपको न केवल 6.5 लाख तक के इनाम जिता सकता है बल्कि दुनिया की नामी कंपनी के साथ काम करने का मौका भी दिला सकता है। प्रतियोगिता बहुत भारी भरकम नहीं है। आपको बस अपना आइडिया देना होगा। पहला पुरस्कार करीब 6,42,935 दूसरा 3,21,000 और तीसरा पुरस्कार करीब 1,60,00 रुपए का होगा।
अगर आप इनाम जीतते हैं तो प्राइज मनी के साथ आपको नोकिया बैल लैब्स के साथ काम करने का मौका भी मिलेगा। यह दुनिया की सबसे एडवांस इंडस्ट्रियल रिसर्च ऑर्गनाइजेशन में से एक है। आप इनाम नहीं जीते तो भी आपको जबरदस्त एक्सपोजर मिलेगा। आपके प्रोफोइल शोधकर्ताओं, इनोवेटर्स, इंटरप्रोनर्स, मीडिया और पार्टनर्स के पास जाएगा। आपको नोकिया और बैल लैब्स की ओर से सपोर्ट भी मिलेगा। इस पूरी कवायद का मकसद दरसअल नई सोच को प्लेटफॉर्म और पहचान देना है।
250 शब्द में दें आइडिया
आपको यह सब ऑनलाइन करना होगा। आप ज्यादा से ज्यादा 250 शब्दों में अपना आइडिया लिखें और उसे सबमिट कर दें। अगर आप उसे और विस्तार से समझाना चाहते हैं तो आप तीन कॉपी अलग से अटैच कर सकते हैं, जिनमे आप टैक्स्ट, तस्वीरें या इलस्ट्रेशन दे सकते हैं ताकि आप अपने कॉन्सेप्ट को बेहतर तरीके से समझा पाएं। जरूरी नहीं कि आपको एक ही आइडिया देना है आप अलग अलग कैटेगरी में अलग अलग आइडिया सबमिट कर सकते हैं। आपको इनफॉरमेंशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में यह आइडिया देना है, जो हमारे बात करने या रहन सहन के तौर तरीकों में कोई बड़ा बदलाव ला सकता है। इसमें भी करीब 25 कैटेगरी हैं, जिनमें आप आइडिया दे सकते हैं।
किस तरह से परखा जाएगा आइडिया
इन तीन मानकों पर उसे परखा जाएगा
1क्या आपका कॉन्सेप्ट नया है। आपने अलग से क्या सोचा है। क्या इससे रफ्तार, दूरी, कॉस्ट, सहूलियत या एनर्जी बचाने में कोई बहुत बड़ा बदलाव आ पाएगा।
2 क्या आपके कॉन्सेप्ट को लागू करना टेक्निकली पॉसिबल है।
3 क्या इस कॉन्सेप्ट को साबित करने के लिए कोई डेमोस्ट्रेशन वगैरा बनाया जा सकता है। इसे कमर्शियल तौर पर लागू करने के लिए किन चीजों की जरूरत होगी।
जरूरी तारीखें
1 मई है डेड लाइन
आइडिया सबमिट करने की आखिरी तारीख 1 मई है। अगर आपका आइडिया पहली स्टेज पार कर गया तो आपको 12 जून तक इसकी सूचना दे दी जाएगी। अगर आप इसके आगे जाते हैं तो 8 सितंबर तक डिटेल प्रपोजल देने को कहा जाएगा। विजेताओं के नाम की घोषणा 29 नवंबर 2017 को होगी। अगर आपका आइडिया पहली स्टेज पर कर गया तो एक बैल लैब रिसर्चर को आपके साथ जोड़ दिया जाएगा ताकि आप इस कॉन्सेप्ट में जरूरी सुधार कर सकें और इसे एक प्रपोजल की तरह तैयार कर सकें।
कहां और कैसे भेजे आइडिया
कहां और कैसे करें अप्लाई
इसके लिए आपको नोकिया बैल लैब्स की वेबसाइट www.bell-labs.com पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। यहां इस प्रतियोगिता की हर डिटेल भी आपको मिल जाएगी। यहां सभी कैटेगरी, आइडिया भेजने का तरीका और अन्य जानकारी विस्तार से दी गई है। ध्यान रखें आखिरी तारीख 1 मई है।

Comments
Post a Comment