गर्मियों के टॉप 10 कूल टूरिस्ट डेस्टिनेशन, जहां नहीं लगता वीजा
दुनिया में एक से बढ़कर एक खूबसूरत जगहें हैं, जहां जाने का मन आपका भी करता होगा। विदेश यात्रा के लिए आमतौर पर पासपोर्ट और वीजा की जरूरत पड़ती है लेकिन याद रखिए...हर जगह नहीं। जी हां
1. भूटान :
भारत के पड़ोसी देश भूटान जाने के लिए आपको वीजा की आवश्यकता नहीं है। पासपोर्ट लीजिए और सीधे भूटान की सैर कर आइए। पहाड़ों के बीच बसा भूटान देश प्रकृति के काफी करीब है। पर्यावरण प्रेमियों के लिए यह जगह कुछ खास ही है।
2. हांग कांग :
चीन के टेरिटरी में आना वाले छोटा सा देश हांगकांग टूरिस्टों का फेवरेट स्पॉट है। समुद्री किनारे पर स्थित होने के कारण यहां के बीचेस भी काफी फेमस हैं। लोग दूर-दूर से यहां घूमने आते हैं। यहां का डिज्नीलैंड विश्व प्रसिद्ध है।
3. जमैका :
कैरेबियाई देश जमैका की अपनी अलग पहचान है। चारों तरफ समुद्र से घिरा हुए इस देश में आने के लिए आपको वीजा की जरूरत नहीं पड़ेगी। यहां के रिवर फॉज और बीचेस काफी फेमस हैं।
4. मकाऊ :
चीन के पास स्थित छोटा सा देश मकाऊ अपने यहां के कैसीनो और मॉल्स के लिए प्रसिद्ध है। यहां काफी संख्या में टूरिस्ट आते हैं। अगर आप भी कहीं घूमने का मन बनाए हैं, तो बिना वीजा के मकाऊ की सैर कर सकते हैं।
5. समोआ :
समोआ एक छोटा सा आईलैंड है जो काफी खूबसूरत है। यहां पर जंगल ज्यादा हैं साथ ही चारों तरफ समुद्र होने के कारण यहां बीचेस काफी चर्चित हैं। आपको प्रकृति से गहरा लगाव है तो समोआ की ट्रिप प्लॉन कर सकते हैं।
6. टर्क्स आईलैंड :
ब्रिटिश टेरिटिरी में आने वाला Turks and Caicos Islands काफी खूबसूरत जगहों में से एक है। यहां के बीच, लग्जरी रिसोर्ट, शॉप और रेस्टोरेंट काफी प्रसिद्ध हैं।
7. त्रिनिदाद और टोबैगो :
कैरेबियाई देश त्रिनिदाद और टोबैगो अपने यहां के फॉरेस्ट रिजर्व के लिए फेमस है। इसके अलावा यहां के बीचेस भी विश्व प्रसिद्ध हैं।
8. सेचेल्स :
ईस्ट अफ्रीका का यह देश नेशनल पार्क, माउंटेन रेनफॉरेस्ट और बीचेज के लिए जाना जाता है। अगर आप घूमने के लिए नई जगह की तलाश कर रहे हैं, तो इस देश की सैर कर सकते हैं।
9. सेंट किट्स :
सेंट किट्स एंड नेविस भी कैरेबियाई देश है। यहां पर पहाड़, झरने और बीचेस काफी पॉपुलर हैं।
10. नियू आईलैंड :
साउथ पैसेफिक ओसियन में स्थित छोटा सा आईलैंड काफी खूबसूरत है।
Comments
Post a Comment