छोटे बच्चों को बंधकों से बलात्कार करना सिखा रहा है कुख्यात आतंकी संगठन बोको हरम !

छोटे बच्चों को बंधकों से बलात्कार करना सिखा रहा है कुख्यात आतंकी संगठन बोको हरम !

बोको हरम के चंगुल से बाहर निकली लड़कियां परिवारवालों से मिलते हुए।
अबुजा : कुख्यात आतंकी संगठन बोको हरम छोटे बच्चों को बंधकों से बलात्कार करना सिखा रहा है। इन बच्चों की उम्र १३ साल तक है। ब्रिटिश वेबसाइट डेलीमेल के हवाले से यह खबर आई है। रिपोर्ट के अनुसार, नाइजीरियाई जिहादियों के चंगुल से बचकर निकले एक बच्चे ने ही इस बात का खुलासा किया है। यह बच्चा इन जिहादियों के लिए लड रहा था। उसने बताया कि, यहां वयस्क आतंकी बच्चों को सिखाते हैं कि बंधकों का यौन उत्पीडन कैसे किया जाएं।
नाइजीरिया के बागा क्षेत्र से अगवा किए गए बच्चे ने बताया कि, उम्रदराज जिहादियों ने दो दिन तक उन्हें सिखाया कि, कैसे बलात्कार किया जाता है। इस दौरान उन्होंने बंधक बनाई गई महिलाओं और बच्चियों को निशाना बनाया। एक अन्य मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि, बच्चों को सिखाया गया कि पीड़ितों को वश में कैसे किया जाए और महिलाओं को खुद पर कैसे हावी न होने दिया जाए।
द डेली बीस्ट के अनुसार, बोको हरम के चंगुल से निकली एक लड़की ने बताया कि, छोटे बच्चों ने उसका किस तरह से बलात्कार किया। लड़की के अनुसार, वह आसानी से उन बच्चों से बच सकती थी। उनमें से एक तो महज १३ साल का था। हालांकि, वह बलात्कार करने में इसलिए कामयाब हो गया क्योंकि उसके पास बंदूक थी।
https://www.hindujagruti.org/hindi/news/91032.html

Comments

Popular posts from this blog

भारत में एक ऐसी जगह जहां मर्दों की लगती है बोली…( Jigolo / Call Boy )

नाम राशि से जानिए इस साल किसी स्त्री-पुरुष का कैसा रहेगा प्रेम प्रसंग

अगर आपके पास है बिजनेस आइडिया तो ये कंपनियां देंगी पैसा